इटावा औरैया, जून 21 -- इकदिल। परशुराम सेवा समिति के तत्वाधान में मेधावी सम्मान समारोह 5 जुलाई को आयोजित किया जायेगा l परशुराम सेवा समिति के प्रदेश अध्यक्ष डॉ.सुशील सम्राट ने बताया कि सीबीएसई व यूपी बोर्ड के हाईस्कूल, इंटरमीडिएट के वर्ष 2026 में 80 प्रतिशत तक अंक पाने वाले सभी वर्गों के मेधावी छात्र-छात्राओं को परशुराम सेवा समिति सम्मानित करेगी l प्रदेश अध्यक्ष ने सूचित किया है कि छात्र-छात्राएं एक पासपोर्ट साइज की फोटो व अंक पत्र की फोटो कॉपी व आधार कार्ड की फोटो कॉपी 30 जून तक प्रदेश कार्यालय इकदिल में जमा करें l अथवा मोबाइल नम्बर 9412185887 व्हाट्सप्प पर भी भेज सकते हैं l

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...