भागलपुर, मार्च 7 -- भागलपुर। अखिल भारतीय परशुराम सेवा संघ के तत्वावधान में ब्राह्मण समाज का होली मिलन समारोह शुक्रवार को मनाली चौक स्थित एक विवाह भवन में आयोजित किया। कार्यक्रम की शुरुआत सर्वप्रथम नगर विधायक रोहित पांडे के साथ राजीव कांत मिश्रा, संगीता तिवारी, शेखर पांडे, बमबम चौधरी, नभय चौधरी समेत कई गणमान्य लोगों ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इसके बाद पांच पंडितों द्वारा स्वास्थ्य वचन और मंत्र उच्चारण के साथ सभी उपस्थित लोगों ने भगवान परशुराम की तस्वीर पर माल्यार्पण और पुष्प अर्पित की। मौके पर नीरज तिवारी, शांडिल्य नंदीकेश, मोनी दुबे, शंकर मिश्रा, धनंजय पांडे, गोपाल झा, सुबोध पांडे, योगेश पांडे, रवि दुबे आदि मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.