समस्तीपुर, मार्च 18 -- सरायरंजन। प्रखंड के जितवारपुर कुम्हिरा पंचायत स्थित परशुराम सेना के राष्ट्रीय संरक्षक के आवास पर परशुराम सेना के तत्वावधान में एक प्रेस वार्ता की गयी। इसे संबोधित करते हुए संगठन के राष्ट्रीय संरक्षक राकेश कुमार ने केंद्र सरकार द्वारा विश्वविद्यालय अनुदान आयोग कानून लाकर सवर्ण बच्चों के भविष्य को कुचलने के प्रयास की कड़े शब्दों में निंदा की। उन्होंने कहा कि यदि सरकार सवर्णों को अनुसूचित जाति एवं जनजाति अत्याचार निवारण अधिनियम की तरह चुप कराने की सोच रही है तो यह उनकी भूल है। क्योंकि अब सवर्ण समाज भी जागरूक हो चुका है। राकेश कुमार ने स्पष्ट किया कि अब केवल विश्वविद्यालय अनुदान आयोग के नियमों में सुधार ही नहीं, बल्कि अनुसूचित जाति एवं जनजाति अत्याचार निवारण अधिनियम को समाप्त करने और आर्थिक आधार पर आरक्षण के साथ-साथ 'संप...