बलरामपुर, मार्च 22 -- बलरामपुर, संवाददाता। रतनपुर में परशुराम सेना जिला इकाई की महत्वपूर्ण बैठक रविवार को आयोजित की गई, जिसमें संगठन के विस्तार और मजबूती को लेकर व्यापक चर्चा की गई। बैठक में बड़ी संख्या में विप्र बंधु और पदाधिकारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष जगदम्बा प्रसाद मिश्रा ने की। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में विप्र समाज का एकजुट होना बेहद आवश्यक है, तभी संगठन को नई दिशा और मजबूती मिल सकेगी। बैठक में जिला उपाध्यक्ष निबरेलाल पाण्डेय, जिला सचिव आज्ञाराम मिश्र, संगठन मंत्री ओम बाबू पाण्डेय और महामंत्री सुरेश कुमार चतुर्वेदी सहित कई प्रमुख पदाधिकारी मौजूद रहे। इस दौरान तहसील व ब्लॉक स्तर पर नई जिम्मेदारियां सौंपी गईं। साथ ही संगठन विस्तार, सदस्यता अभियान तेज करने और सामाजिक गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी बढ़ाने पर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.