औरैया, अप्रैल 19 -- औरैया, संवाददाता। तिलक नगर स्थित भूतेश्वर मंदिर से रविवार को भगवान परशुराम की भव्य शोभा यात्रा धूमधाम और भक्तिभाव के साथ निकाली गई। शोभा यात्रा में बैंड-बाजों की धुन पर श्रद्धालु जयकारे लगाते हुए चल रहे थे। मार्ग में जगह-जगह फूल वर्षा कर यात्रा का भव्य स्वागत किया गया। इससे पूर्व सुबह भूतेश्वर मंदिर में भगवान परशुराम का विधि-विधान से पूजन किया गया। इसके बाद उमाप्रेम सत्संग आश्रम में 20 बटुकों का यज्ञोपवीत संस्कार भी संपन्न हुआ। शोभा यात्रा को पूर्व अध्यक्ष ग्वालियर हाईकोर्ट के अधिवक्ता अनिल मिश्रा और सदर विधायक गुड़िया कठेरिया ने आरती उतारकर रवाना किया।यात्रा हाजी पेट्रोल पंप रोड, संयुक्त जिला चिकित्सालय, संजय गेट, सुभाष चौक, सदर बाजार, लेडीज मार्केट और नुमाइश मैदान होते हुए पुन: भूतेश्वर मंदिर पहुंचकर संपन्न हुई। यह भी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.