मुजफ्फर नगर, अप्रैल 1 -- मुजफ्फरनगर। आगामी 17 अप्रैल को मुजफ्फरनगर शहर में भगवान परशुराम की भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी। इसकी तैयारी जोरों पर है। शोभायात्रा के संचालक मंडलों ने सर्वसमाज सहित प्रबुद्ध लोगों को निमंत्रण वितरित करना शुरू कर दिया है। इस कड़ी में मंगलवार को ब्राह्मण समाज के संजय मिश्र सहित कई लोगों ने समाजसेवी एवं भाजपा नेता विभोर सिंघल को निमंत्रण पत्र देकर शोभायात्रा में शामिल होकर धार्मिक कार्यक्रम को शोभा बढ़ाने का आग्रह किया। विभोर सिंघल ने भी धार्मिक कार्यक्रम एवं परशुराम शोभायात्रा में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेने की बात कही।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.