बदायूं, मार्च 14 -- बदायूं। भगवान परशुराम विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में कलश शोभायात्रा के साथ श्रीराम कथा महोत्सव का शुभारंभ हुआ। कथा के प्रथम दिन सामाजिक संत रवि समदर्शी महाराज ने भक्तों को संबोधित किया। बताया रामायण केवल एक धार्मिक ग्रंथ नहीं, बल्कि संपूर्ण मानवता का मार्गदर्शन करने वाला ग्रंथ है, जो हमें माता-पिता, परिवार और राष्ट्र के प्रति कर्तव्यों का बोध कराता है। कार्यक्रम की शुरुआत कॉलेज से निकली भव्य कलश शोभा यात्रा से हुई। इस अवसर पर मुख्य यजमान विद्यालय प्रबंधक राहुल पाण्डेय एवं लीला पाण्डेय रहे। कार्यक्रम में विद्यालय संस्थापक रामबहादुर पाण्डेय, समिति अध्यक्ष अमित पाण्डेय, उपाध्यक्ष आरके उपाध्याय, प्रधानाचार्य एनसी मिश्र आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...