परशुराम लक्ष्मण संवाद में डटे रहे दर्शक
उन्नाव, मई 9 -- फतेहपुर चौरासी, उन्नाव। क्षेत्र के अख्तियारपुर गांव स्थित श्रीदक्षिणेश्वर हनुमान मंन्दिर के वार्षिकोत्सव के अवसर पर रात में धनुषभंग लीला का आयोजन हुआ। लीला में जनक के करुण विलाप से जहां दर्शक भावुक हुये तो परशुराम लक्ष्मण के संवाद ने दर्शकों को रोमांचित कर दिया। परशुराम लक्ष्मण संवाद के बीच- राम का अपने भाई के प्राणों की रक्षा के लिए किये गये मार्मिक विलाप से दर्शको की भी आंखें नम हो गई। इस दौरान आयोजक बाल कृष्ण मिश्र, ओमप्रकाश मिश्र द्वारा कानपुर से आए कलाकारों द्वारा रात्रि में धनुष भंग लीला के बाद सम्मानित भी किया गया। कार्यक्रम में कैलाशनाथ, ओमप्रकाश, प्रेमचंद्र, दीक्षा, शालिनी, एकता, नम्रता,कल्पना, विनोद, सत्यम, विकास, नीलकमल, पंकज व दीपक आदि रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.