कन्नौज, मार्च 26 -- छिबरामऊ, संवाददाता। नगरपालिका के आवास विकास कॉलोनी स्थित गांधी पार्क में गुरुवार को विशाल धनुष यज्ञ लीला का भव्य एवं आकर्षक मंचन किया गया। इस धार्मिक आयोजन को देखने के लिए देर रात तक भारी संख्या में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी रही। धनुष भंग की लीला के दौरान दर्शकों का उत्साह चरम पर रहा और पूरे पंडाल में जय श्रीराम के उद्घोष गूंजते रहे। कार्यक्रम के दौरान पूर्व पालिकाध्यक्ष राजीव दुबे ने कमेटी अध्यक्ष स्वदेश पाल के साथ भगवान राम और लक्ष्मण का तिलक कर उनकी आरती उतारी। मंचन का मुख्य आकर्षण परशुराम और लक्ष्मण के बीच हुआ संवाद रहा, जिसने गुरुवार की सुबह लगभग 7 बजे तक दर्शकों को बांधे रखा। इस रोचक संवाद ने सभी को रोमांचित कर दिया। लीला में विभिन्न कलाकारों ने अपने सशक्त अभिनय से पात्रों को जीवंत कर दिया। राम की भूमिका में ओमजी...