परशुराम प्राकट्योत्सव पर कवि व समाजसेवियों का सम्मान
लखनऊ, अप्रैल 19 -- बंथरा क्षेत्र के बेंती गांव में शनिवार देर शाम भगवान परशुराम जी का प्राकट्योत्सव मनाया गया। इस दौरान सम्मान समारोह और काव्यांजलि का आयोजन हुआ। इस अवसर पर विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाले लोगों को सम्मानित किया गया। इसके तहत छतरपुर (मध्यप्रदेश) से आए कवि अभिराम पाठक को स्व. राजा विजय कुमार त्रिपाठी स्मृति सम्मान, बनारस के हास्य-व्यंग्य कवि दमदार बनारसी को स्व. शारदा प्रताप शुक्ला स्मृति सम्मान और उन्नाव के जिला आबकारी अधिकारी एवं शायर अनुराग मिश्र 'गैर' को 'भगवान परशुराम संतति गौरव सम्मान' से सम्मानित किया गया। वहीं लखनऊ की कवयित्री अंशु 'प्रिया' दुबे को 'संतति प्रतिभा सम्मान' तथा भारतीय सांख्यिकीय सेवा परीक्षा 2022 में सफल अंशिका बाजपेई को 'संतति प्रेरणा सम्मान' प्रदान किया गया। यह भी पढ़ें- भगवान परशुरा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.