परशुराम प्रतिमा प्रकरण में रामपुर पहुंचीं पूर्व सांसद, एसडीएम से की वार्ता
हरदोई, जून 9 -- हरदोई। बघौली थाना क्षेत्र के रामपुर गांव में भगवान परशुराम की प्रस्तावित प्रतिमा स्थापना को लेकर चल रहे विवाद ने अब राजनीतिक स्वरूप लेना शुरू कर दिया है। प्रतिमा स्थापना की अनुमति को लेकर दो माह से अधिक समय बीत जाने के बावजूद कोई अंतिम निर्णय न होने से समर्थकों में नाराजगी बढ़ रही है। मंगलवार को पूर्व सांसद ऊषा वर्मा रामपुर गांव पहुंचीं और पूरे प्रकरण की जानकारी ली। गांव पहुंचने पर उन्होंने किसान मजदूर संगठन के जिलाध्यक्ष विकास चौहान, स्थानीय ग्रामीणों और संगठन के पदाधिकारियों से बातचीत की। इसके बाद उन्होंने प्रस्तावित प्रतिमा स्थापना स्थल का निरीक्षण कर वहां की तैयारियों और वर्तमान स्थिति का जायजा लिया। पूर्व सांसद ने उपजिलाधिकारी (एसडीएम) से वार्ता कर जनभावनाओं को ध्यान में रखते हुए प्रतिमा स्थापना में सहयोग करने की बात ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.