पलामू, मार्च 6 -- मेदिनीनगर, प्रतिनिधि। शहर थाना क्षेत्र के रांची रोड पानी टंकी के सामने परशुराम जेनरल एवं किराना स्टोर में गुरुवार के रात में आग लगने से करीब 10 लाख रुपये की संपत्ति का नुकसान बताया जा रहा है। दुकान संचालक नागेंद्र पांडेय ने बताया कि स्थानीय लोगों ने करीब 2:45 बजे दुकान से आग निकलते देखा तब उन्होंने मामले की जानकारी दी सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचेकर इसकी जानकारी तत्काल अग्निशमन विभाग को दी गयी। सूचना पर दमकल विभाग की दो गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और कड़ी मशक्कत व सूझबूझ के साथ स्थानीय लोगों के सहयोग से आग पर काबू पाया। दमकल कर्मियों ने समय रहते आग बुझाकर आसपास के भवनों को भी सुरक्षित बचा लिया। दमकल कर्मियों की तत्परता से आग को फैलने से रोक लिया गया, जिससे आसपास के कार्यालय और दुकानों को बचा लिया गया।आग लगने के कारणों का अब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.