दरभंगा, अप्रैल 20 -- दरभंगा। अक्षय तृतीया के अवसर पर 20 अप्रैल को बलभद्रपुर ब्रह्मस्थान में भगवान परशुराम की जयंती मनाई जाएगी। यह आयोजन अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा एवं ब्राह्मण काउंसिल ऑफ इंडिया के संयुक्त तत्वावधान में होगा। महासभा के प्रदेश अध्यक्ष रंजीत झा ने बताया कि इस अवसर पर भगवान परशुराम की पूजा-अर्चना, हवन एवं धार्मिक अनुष्ठान होंगे। ब्राह्मण काउंसिल आफ इंडिया के प्रदेश अध्यक्ष प्रभाकर झा ने बताया कि समारोह के दौरान भगवान परशुराम के जीवन चरित्र, उनके शौर्य, त्याग, तपस्या एवं धर्म रक्षा के आदर्शों पर प्रकाश डाला जाएगा। शस्त्र व शास्त्र के धनी थे परशुराम : सांसददरभंगा। भगवान परशुराम का जीवन हमें धर्म, सत्य और न्याय के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है। यह भी पढ़ें- रेड़मा के राधाकृष्ण मंदिर में मनाई गई भगवान परशुराम जयंती भगवान विष्ण...