इटावा औरैया, अप्रैल 17 -- भरथना। चिरंजीवी भगवान परशुराम के जन्मोत्सव पर नगर में 19 अप्रैल रविवार को विशाल शोभायात्रा निकाली जाएगी। परशुराम सेवा समिति के तत्वावधान में यात्रा सुबह नौ बजे नर्मदेश्वर मंदिर मिडिल स्कूल से शुरू होकर बालूगंज, मंडी रोड, सती मंदिर होते हुए मिडिल स्कूल परिसर में खत्म होगी। कार्यक्रम के संरक्षक मंडल में पं. विपिन बिहारी दुबे, डॉ. योगेन्द्र दुबे, सुबोध दीक्षित, राजेश दुबे, के.के. तिवारी, राजेन्द्र अवस्थी, राकेश तिवारी, बडेलला प्रधान, वीरेन्द्र तिवारी एवं शैलेन्द्र शुक्ला आदि शामिल हैं। यह भी पढ़ें- परशुराम जन्मोत्सव पर 19 अप्रैल को निकलेगी भव्य शोभायात्रा, तैयारियां तेज यह भी पढ़ें- टिक्सी मंदिर से 19 अप्रैल को निकलेगी परशुराम शोभायात्रा यह भी पढ़ें- 19 को मनेगी भगवान परशुराम जयंती

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से ...