फतेहपुर, अप्रैल 19 -- हसवां। भगवान परशुराम के जन्मोत्सव कस्बे के बड़ा शिवाला शिव मंदिर में भक्तों ने भगवान शंकर सहित भगवान परशुराम की पूजा अर्चना की। पुरोहित शिवा शुक्ला ने मंत्रोच्चारण किया। देर शाम भक्तों ने मंदिर परिसर में सुंदरकांड पाठ का वाचन किया। वहीं भगवान परशुराम चालीसा, हनुमान चालीसा, हनुमान स्तुति भी की गई। इस मौके पर मंगल कोविंद, अजय साहू, सूरज, अंशु साहू, ऋषभ सिंह, मोदनवाल सहित अन्य भक्त मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- परशुराम जयंती पर भभुआ में उमड़ी भीड़, निकली भव्य शोभायात्रा यह भी पढ़ें- भगवान परशुराम जयंती पर भव्य शोभायात्रा का आयोजन यह भी पढ़ें- तप, त्याग व समर्पण का संदेश देती है भगवान परशुराम का जीवन

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...