शामली, अप्रैल 19 -- चौसाना। भड़ी मार्ग के नदी किनारे स्थित प्राचीन शिव मंदिर में रविवार को भगवान परशुराम जन्मोत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर ग्रामवासियों के सहयोग से विधि-विधान से हवन-पूजन और विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। जहां लोगो ने भंडारे का प्रसाद लिया। अक्षय तृतीया यानी भगवान परशुराम का प्रकटोत्सव रविवार को धूमधाम से मनाया गया। कस्बे में कार्यक्रम का शुभारंभ सुबह 10 बजे वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ हुआ। पंडितों ने हवन-पूजन संपन्न कराया, जिसमें बड़ी संख्या में ग्रामवासियों ने घी और सामग्री की आहुतियां दीं। श्रद्धालुओं ने क्षेत्र व गांव में सुख, शांति और समृद्धि की कामना की। यह भी पढ़ें- जयघोष के साथ मना परशुराम जन्मोत्सव, बांटे 500 पौधे इस दौरान पूरा मंदिर परिसर भगवान परशुराम के जयकारों गूंज उठे। हवन के बाद विशाल भंडारे का...