मथुरा, अप्रैल 18 -- भगवान परशुराम जयंती पर ब्राह्मण महासभा के साथ समाजवादी युवजन सभा ने परशुराम जयंती पर सार्वजनिक अवकाश की मांग उठाई है। मथुरा महानगर के अध्यक्ष अंकित वार्ष्णेय ने कहा है कि पूर्व में समाजवादी सरकार के दौरान परशुराम जयंती पर सार्वजनिक अवकाश घोषित किया जाता रहा है। अतः इस पावन अवसर पर पुनः प्रदेश में सार्वजनिक अवकाश घोषित किया जाए, ताकि आमजन पूर्ण श्रद्धा और उल्लास के साथ इस पर्व को मना सकें। ब्राह्मण महासभा के संस्थापक पंडित सुरेश चंद्र शर्मा ने कहा कि परशुराम जयंती पर अवकाश की मांग जनभावनाओं से जुड़ी हुई है और हमें पूर्ण विश्वास है कि प्रदेश सरकार इस पर सकारात्मक निर्णय लेगी। यह भी पढ़ें- भगवान परशुराम जयंती पर भव्य आयोजन आज, शोभायात्रा व यज्ञोपवीत संस्कार होंगे आकर्षण अखिल भारतवर्षीय ब्राह्मण महासभा ब्रज प्रांत के अध्यक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.