बिजनौर, मार्च 19 -- नजीबाबाद। मोहल्ला श्यामली स्थित पंडित घनश्याम वशिष्ठ के आवास पर ब्राह्मण सभा की एक बैठक आयोजित की गई। जिसमें मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित करने का निर्णय लिया। ब्राह्मण सभा की ओर से एक बैठक आयोजित की गई। घनश्याम वाशिष्ठ की अध्यक्षता एवं प्रमोद तिवारी के संचालन में आयोजित बैठक में श्रीमती भागीरथी देवी गौड़ ब्राह्मण धर्मशाला में 19 अप्रैल 2026 को परशुराम जयंती धूमधाम से मनाने का निर्णय लिया। मयंक शेखर की ओर से प्रतिवर्ष हाई स्कूल में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले मेधावी छात्र-छात्राओं को 5100 की पुरस्कार राशि प्रदान की जाती है। 2024-25 मे सर्वाधिक अंक प्राप्त करने वाले सजातीय छात्र एवं छात्रा अपने प्रमाण पत्र ब्राह्मण सभा के अध्यक्ष महामंत्री कोषाध्यक्ष एवं मयंक्शेखर को 15 अप्रैल 2026 तक उपलब्ध करा दें। बैठक मे सरकार...