औरैया, अप्रैल 18 -- औरैया, संवाददाता। परशुराम जयंती के अवसर पर रविवार को शहर में भव्य आयोजन किए जाएंगे। अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा के जिलाध्यक्ष पं. प्रवीण द्विवेदी ने बताया कि कार्यक्रम की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं और विभन्नि स्थानों पर आयोजन किए जाएंगे। कार्यक्रम के तहत सुबह करीब 9 बजे भगवान परशुराम का पूजन-अर्चन कर कार्यक्रम की शुरुआत होगी। इसके बाद नगर के प्रमुख मार्गों से भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल होंगे। शोभायात्रा के दौरान विभन्नि झांकियां आकर्षण का केंद्र रहेंगी। दोपहर बाद सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित होंगे, जिसमें बच्चों द्वारा प्रस्तुतियां दी जाएंगी। वहीं शाम को तिलकनगर स्थित कार्यक्रम स्थल पर भगवान परशुराम की महाआरती व भंडारे का आयोजन किया जाएगा। यह भी पढ़ें- परशुराम जयंती पर बिधूना मे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.