औरैया, अप्रैल 18 -- बिधूना, संवाददाता। भगवान श्री परशुराम के जन्मोत्सव के अवसर पर बिधूना कस्बे में रविवार को भव्य समारोह का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम को लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं और आयोजकों ने अधिक से अधिक लोगों से शामिल होने की अपील की है। जय ब्राह्मण सेवा समिति के पदाधिकारियों कौशल किशोर शुक्ला, विशेश्वर दयाल तिवारी, राजीव अग्निहोत्री, प्रेमशंकर तिवारी आदि ने बताया कि परशुराम जयंती के उपलक्ष्य में रामलीला मैदान, बेला रोड स्थित चुंचुक मेमोरियल इंटरनेशनल प्राथमिक विद्यालय में यह कार्यक्रम धूमधाम से आयोजित होगा। कार्यक्रम रविवार को सुबह 10 बजे से शुरू होकर शाम 5 बजे तक चलेगा।उन्होंने बताया कि समारोह में भगवान परशुराम के जीवन, उनके आदर्शों और समाज के प्रति उनके योगदान पर चर्चा की जाएगी। यह भी पढ़ें- लखीसराय: भगवान परशुराम की जयंती ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.