प्रतापगढ़ - कुंडा, अप्रैल 19 -- भगवान विष्णु के छठवें अवतार भगवान परशुरामजी की जयंती के उपलक्ष्य में रविवार को पूर्व विधायक अभय कुमार ओझा उर्फ धीरज ओझा के नेतृत्व में निकली शोभायात्रा बीरापुर से प्रारंभ होकर जगनीपुर, गीतानगर, जामताली होते हुए बीरापुर बाजार में समाप्त हुई। शोभायात्रा के समापन पर बीरापुर में एक सभा हुई जिसमें धीरज ओझा ने कहा कि भगवान परशुरामजी का जीवन अन्याय के विरुद्ध संघर्ष, धर्म की रक्षा और सत्य के मार्ग पर अडिग रहने की प्रेरणा देता है। उनकी वीरता और तेज आज भी हम सभी के लिए प्रेरणास्रोत है। इस अवसर पर शिवगढ़ प्रमुख सत्यम ओझा, डॉ. रवि जायसवाल, राजेंद्र चौबे, राजेश मिश्रा व गुड्डू तिवारी सहित सैकड़ों लोग उपस्थित रहे। यह भी पढ़ें- परशुराम जयंती पर निकाली शोभायात्रा यह भी पढ़ें- मांडा में निकाली गई शोभायात्रा, हजारों भक्त हुए श...