सहरसा, अप्रैल 20 -- सहरसा , हमारे प्रतिनिधि। भगवान श्री परशुराम के जन्मोत्सव एवं अक्षय तृतीया के शुभ अवसर पर ब्राह्मण महासभा सहरसा द्वारा भव्य शोभा यात्रा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत बनगाव स्थित परशुराम चौक पर हवन- पूजन और वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हुई, जिसमें विश्व कल्याण और सामाजिक सद्भाव की कामना की गई। इसके बाद अध्यक्ष डब्बू मिश्रा के नेतृत्व में शोभा यात्रा निकाली गई। इस अवसर पर प्रमंडलीय संयोजक रमण झा, मधुकांत झा, संजय मिश्रा, पूर्व मुखिया दीप नारायण ठाकुर, मेयर बैन प्रिया तथा युवा समाजसेवी रौशन मिश्रा सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। दीप प्रज्ज्वलन कर भगवान परशुराम को नमन किया गया और उनके आदर्शों पर चलने का आह्वान किया गया। यह भी पढ़ें- परशुराम जयंती के अवसर पर शोभायात्रा निकाली गाजे-बाजे के साथ निकली शोभा यात्रा, जगह-जगह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.