गौरीगंज, अप्रैल 19 -- अमेठी, संवाददाता। भगवान परशुराम जयंती के पावन अवसर पर जिले भर में श्रद्धा और उत्साह का अद्भुत संगम देखने को मिला। विभिन्न स्थानों पर भव्य शोभायात्राएं निकाली गईं, जिनमें श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ पड़ा। जयकारों और धार्मिक गीतों से पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। जगह-जगह बाइक रैली का भी आयोजन हुआ जिसमें युवाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। मुसाफिरखाना में संजीव कुमार उर्फ अंशू तिवारी के नेतृत्व में बिसारा चौराहे से भगवान परशुराम की भव्य शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा निर्धारित मार्गों से होते हुए पूरे कस्बा क्षेत्र में निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक भागीदारी की।अमेठी गौरीगंज और जामों कस्बे में भी शोभायात्रा का भव्य आयोजन हुआ। यह भी पढ़ें- परशुराम जयंती पर आयोजित होंगे विविध कार्यक्रम सजे-धजे...