कन्नौज, अप्रैल 21 -- सीबीएसई की हाईस्कूल की परीक्षा में 97.4 प्रतिशत अंक हासिल करने वाले आशा पब्लिक स्कूल के छात्र उदित अवस्थी को सम्मानित किया गया। सोमवार को भगवान परशुराम जयंती के अवसर पर रोमा स्मारक मंच पर आयोजित कार्यक्रम के दौरान प्रदेश सरकार में मंत्री असीम अरुण व पूर्व सांसद सुब्रत पाठक के भाई समीर पाठक ने उदित को सीबीएसई की हाईस्कूल परीक्षा में जिले में सर्वाधिक अंक प्राप्त करने पर भगवान परशुराम का चित्र भेंट कर सम्मानित किया। मंत्री असीम अरुण व समीर पाठक ने उदित की सफलता पर खुशी जाहिर करते हुए कभी मेहनत से पीछे न हटने की नसीहत भी दी। यह भी पढ़ें- जेईई मेन में मॉडर्न पब्लिक स्कूल के मेधावियों का दबदबा

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...