भागलपुर, अप्रैल 20 -- भागलपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। परशुराम जयंती पर नया बाजार स्थित चमत्कारी हनुमान मंदिर में भगवान परशुराम की विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर आरती की गई। इस अवसर पर मंदिर में श्रद्धालुओं की भीड़ रही और पूजा के बाद प्रसाद का वितरण किया गया। मंदिर के सेवक राकेश कुमार ओझा ने बताया कि भगवान परशुराम न्याय, धर्म और सत्य के प्रतीक हैं। उन्होंने समाज को अन्याय के खिलाफ खड़े होने और धर्म के मार्ग पर चलने की प्रेरणा दी है। मौके पर रितेश ओझा, डीके सिंह, मुकुल सिंह, पवन बजाज, गोपाल बजाज, उषा बजाज, राजेश ओझा, पंडित कन्हैया झा आदि मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- परशुराम जयंती के अवसर पर शोभायात्रा निकाली यह भी पढ़ें- शक्ति और पराक्रम के प्रतीक है भगवान परशुराम यह भी पढ़ें- अन्याय के संहारक थे भगवान परशुराम : विधायक

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृ...