हरदोई, अप्रैल 21 -- बेनीगंज। सोशल मीडिया पर भगवान परशुराम को लेकर की गई कथित आपत्तिजनक टिप्पणी से ब्राह्मण समाज व विभिन्न सामाजिक संगठनों में गहरा आक्रोश व्याप्त है। जानकारी के अनुसार, परशुराम जयंती के अवसर पर वीरेंद्र कुमार वर्मा नामक व्यक्ति की सोशल मीडिया आईडी से एक टिप्पणी वायरल हुई, जिसे लेकर लोगों ने कड़ी आपत्ति जताई है। इस मामले में स्वर्ण आर्मी समेत कई संगठनों ने जिला प्रशासन और शासन से दोषी व्यक्ति के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। संगठनों का कहना है कि लगातार किसी जाति विशेष को लेकर इस तरह की टिप्पणियां समाज में तनाव और वैमनस्य पैदा कर रही हैं, जिसे समय रहते रोकना आवश्यक है। यह भी पढ़ें- सोशल मीडिया में आपत्तिजनक टिप्पणी पर दी तहरीर सामाजिक प्रतिनिधियों ने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि ऐसी घटनाओं पर जल्द कार्रवाई नहीं हुई, तो ...