बुलंदशहर, मार्च 23 -- सोमवार को क्षेत्रीय ब्राह्मण सभा के पदाधिकारियों ने तहसील पहुंचकर परशुराम जयंती के अवसर पर सार्वजनिक अवकाश घोषित किए जाने की मांग उठाई। इस संबंध में मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन एसडीएम रविन्द्र प्रताप सिंह को सौंपा गया। सभा अध्यक्ष पंडित सत्यप्रकाश शर्मा ने कहा कि भगवान परशुराम का सनातन धर्म में विशेष महत्व है और उनकी जयंती पूरे देश में श्रद्धा एवं उल्लास के साथ मनाई जाती है। उन्होंने बताया कि इस दिन विभिन्न सामाजिक व धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं, जिनमें सभी वर्गों के लोग बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते हैं। परशुराम जयंती के महत्व को देखते हुए इसे सार्वजनिक अवकाश घोषित किया जाना चाहिए, ताकि अधिक से अधिक लोग धार्मिक आयोजनों में भाग ले सकें। उन्होंने सरकार से इस मांग पर गंभीरता से विचार करने की अपील की। इस दौरान संजय श...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.