गंगापार, अप्रैल 16 -- क्षेत्र में 19 अप्रैल को मनाई जाने वाली भगवान परशुराम जयंती को लेकर तैयारियां जोर पकड़ने लगी हैं। इसी क्रम में नहवाई स्थित धर्मा मार्केट में बैठक आयोजित की गई, जिसमें आयोजन की रूपरेखा पर विस्तार से चर्चा की गईं। बैठक में पूर्व मंडल अध्यक्ष अशोक दुबे, विपिन पांडे, दीपू तिवारी, विकास तिवारी (विक्की) और सतीश तिवारी आदि उपस्थित रहे। इस वर्ष परशुराम जयंती का मुख्य कार्यक्रम पंडित दीनानाथ विद्या मंदिर पब्लिक स्कूल में आयोजित किया जाएगा, जिसमें धार्मिक अनुष्ठान, सांस्कृतिक प्रस्तुतियां और गोष्ठी होगी। यह भी पढ़ें- 11000 दीपकों से मनेगा भगवान परशुराम जन्मोत्सव

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...