पूर्णिया, अप्रैल 7 -- बनमनखी, संवाद सूत्र।नगर परिषद क्षेत्र के शिक्षा नगर में भगवान परशुराम जयंती के आयोजन को लेकर एक बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता मुकेश कुमार पांडेय ने की। बैठक को संबोधित करते हुए शिव शंकर तिवारी ने बताया कि भगवान विष्णु के छठे अवतार भगवान परशुराम का जन्म अक्षय तृतीया के दिन हुआ था। उदया तिथि के अनुसार इस वर्ष 20 अप्रैल को अक्षय तृतीया मनाई जाएगी, जिसका सनातन धर्म में विशेष महत्व है। बैठक में निर्णय लिया गया कि इस वर्ष भी बनमनखी में भगवान परशुराम जयंती को पूरे उत्साह और धूमधाम के साथ मनाया जाएगा। आयोजन के तहत सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं भंडारे का भी आयोजन किया जाएगा। इस अवसर पर बम शंकर झा, गोपाल सिंह, दिलीप झा, उदय बाबा, अखिलेश कुंवर, संतोष कुमार झा, विनोद मिश्रा, विजय सिंह, गोल्डन झा, पंडित कन्हैया मिश्रा, धीरज झा,...