मेरठ, मार्च 30 -- भगवान परशुराम जयंती उत्सव को लेकर समिति की बैठक दशावतार भगवान परशुराम राधा कृष्ण मंदिर प्रांगण में हुई। बैठक में आगामी परशुराम जयंती के अवसर पर आयोजित होने वाले विभिन्न धार्मिक एवं सामाजिक कार्यक्रमों को लेकर रूपरेखा तय की गई। बैठक में सर्वसम्मति से मुकेश शर्मा को कार्यक्रम का मुख्य संयोजक और राकेश गौड़ को संयोजक नियुक्त किया गया। साथ ही मेरठ महानगर से निकलने वाली समस्त शौर्य यात्राओं के समन्वय की जिम्मेदारी भी राकेश गौड़ को सौंपी गई। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 18 अप्रैल की शाम विशाल शोभायात्रा निकाली जाएगी। इस दौरान मेरठ महानगर से आने वाली सभी शौर्य यात्राओं का स्वागत किया जाएगा तथा अतिथियों के उद्बोधन भी होंगे। बैठक की अध्यक्षता सुभाष शर्मा ने की, जबकि संचालन मधु मय शर्मा द्वारा किया गया। इस दौरान कन्हैया शर्मा, सुश...