पूर्णिया, अप्रैल 20 -- पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। रविवार को परशुराम जयंती के अवसर पर शोभायात्रा निकाली गई। इस अवसर पर चुनापुर स्थित परशुराम मंदिर से भव्य शोभायात्रा निकाली गई। इस अवसर पर शहर के प्रमुख मार्गों डीएवी चौक, डॉलर हाउस चौक, कचहरी, आरएन साह चौक, भट्ठा बाजार, लखन चौक, रजनी चौक, खीरु चौक, जिला स्कूल रोड, आस्था मंदिर और गिरजा चौक से होती हुई टाउन हॉल तक शोभायात्रा पहुँची। शोभायात्रा में पूर्णिया , चुनापुर, सोसा, मजरा, भूड़ी, हरदा, सतकोदरिया, महेश्वबा, कुकरोंन और विशनपुर, सुखसेना, भटोत्तर समेत नगर निगम के सभी वार्ड के विभित्र इलाकों से हजारों भक्त शामिल हुए। जय परशुराम के गगनभेदी नारों और शंखनाद से पूरा वातावरण भक्तिमय से गुंजायमान हो उठा। यह भी पढ़ें- भगवान परशुराम जयंती पर भव्य शोभायात्रा का आयोजन भगवा वस्त्र धारण किए श्रद्ध...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.