हाथरस, अप्रैल 14 -- हसायन कस्बा के दाऊजी मंदिर पर विप्र समाज के बंधुओं की आगामी परशुराम जयंती को लेकर बैठक हुई। जिसमें अध्यक्ष मुनीश्वर उपाध्याय व कोषाध्यक्ष अंकुर शर्मा काका को कार्यक्रम के लिए सर्वसम्मति से अध्यक्ष मनोनीत किया गया। गत वर्ष हुए परशुराम जयंती कार्यक्रम में जिन विप्र समाज के लोगों द्वारा विशेष सहयोग दिया गया था। उनका पटका और पुष्प माला पहनकर स्वागत किया गया। इसी के साथ नवनिर्वाचित अध्यक्ष मुनीश्वर उपाध्याय का उपस्थित सभी विप्र समाज के लोगों द्वारा पुष्प मालाएं और पटका पहनाकर स्वागत किया गया। परशुराम जयंती के सर्वसम्मति से चुने गए अध्यक्ष मुनीश्वर उपाध्याय कहा कि आगामी परशुराम जयंती के कार्यक्रम के लिए कमेटी गठित कर शीघ्र तिथि तय की जाएगी। यह भी पढ़ें- परशुराम जयंती का घर-घर जाकर लोगों को दिया निमंत्रण जिसे में गत वर्ष की अ...