मथुरा, अप्रैल 19 -- धर्मनगरी में श्रीपरशुराम शोभायात्रा समिति के तत्वावधान में चल रहे तीन दिवसीय भगवान परशुराम जन्मोत्सव का दूसरा दिन रविवार को श्रद्धा, सेवा और उत्साह के साथ मनाया गया। देश-विदेश से आए हजारों श्रद्धालुओं के लिए विशाल सामूहिक भंडारा एवं प्रसाद वितरण का आयोजन किया गया, जिसमें भक्तों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। भंडारे में सुबह से ही श्रद्धालुओं की लंबी कतारें देखने को मिलीं। पूरे परिसर में भक्तिमय माहौल बना रहा और भगवान परशुराम की जय के जयकारों से वातावरण गूंज उठा। समिति के संस्थापक पंडित आशीष गौतम चिंटू ने भगवान परशुराम के जीवन, उनके आदर्शों और धर्म रक्षा के लिए किए गए कार्यों पर प्रकाश डाला। यह भी पढ़ें- परशुराम जन्मोत्सव पर अष्ट चिरंजीवी पूजन उन्होंने कहा कि भगवान परशुराम केवल शक्ति के प्रतीक ही नहीं, बल्कि न्याय, संयम और सत्य...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.