औरैया, अप्रैल 12 -- फफूंद, संवाददाता। कस्बा स्थित सरस्वती शिशु मंदिर में रविवार को सनातनी समाज की बैठक आयोजित हुई, जिसमें भगवान परशुराम जन्मोत्सव पर निकलने वाली शोभायात्रा को भव्य रूप देने का निर्णय लिया गया। बैठक में बताया गया कि 19 अप्रैल को शोभायात्रा शिशु मंदिर परिसर से विधि-विधान के साथ पूजन-अर्चन कर प्रारंभ होगी। यात्रा में आकर्षक झांकियां और बैंड-बाजे विशेष आकर्षण का केंद्र रहेंगे। इस दौरान यात्रा के रूट और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर विस्तृत चर्चा की गई तथा कार्यकर्ताओं को अलग-अलग जिम्मेदारियां सौंपी गईं। आयोजन को सफल बनाने के लिए तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। समाज के लोगों ने क्षेत्रवासियों से अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की। बैठक में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता व गणमान्य लोग मौजूद रहे।
ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.