औरैया, अप्रैल 16 -- औरैया, संवाददाता। ब्राह्मण समाज के तत्वावधान में भगवान परशुराम का जन्मोत्सव इस वर्ष भी जिले में श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया जाएगा। इस अवसर पर 19 अप्रैल को शहर में भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना है। आयोजन को लेकर तैयारियां तेज कर दी गई हैं। आयोजन समिति के अनुसार, 19 अप्रैल को शाम 4 बजे तिलक नगर से शोभायात्रा प्रारंभ होगी, जो शहर के प्रमुख मार्गों से गुजरते हुए निर्धारित स्थल पर पहुंचेगी। शोभायात्रा में आकर्षक झांकियां, धार्मिक ध्वज और भक्ति संगीत विशेष आकर्षण का केंद्र रहेंगे। इस अवसर पर भगवान परशुराम का पूजन-अर्चन, धार्मिक अनुष्ठान और सामाजिक कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे। आयोजकों का कहना है कि कार्यक्रम को भव्य बनाने के लिए व्यापक स्तर पर व्यवस्थाएं की जा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.