लखनऊ, अप्रैल 12 -- भगवान श्री परशुराम के 20वें पावन जन्मोत्सव पर श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का भव्य आयोजन किया जा रहा है। यह धार्मिक कार्यक्रम 13 से 19 अप्रैल तक रोजाना शाम पांच बजे होगा। यह आयोजन ठाकुरगंज स्थित परशुराम मंदिर बाबा गोमतीदास स्थल पर संपन्न होगा। कार्यक्रम में श्रीमद्भागवत कथा के जरिए धर्म, संस्कृति एवं आध्यात्मिक मूल्यों का प्रसार किया जाएगा। समापन के बाद 20 अप्रैल को विशाल भंडारा होगा। यह जानकारी आयोजक एड. अनुराग पांडेय ने दी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.