बरेली, अप्रैल 20 -- फरीदपुर, संवाददाता। ब्राह्मण एकता मंच की ओर से परशुराम जन्मोत्सव पर शोभायात्रा का आयोजन किया गया। इसमें ब्राह्मण समाज के युवाओं के साथ हर वर्ग के लोग शामिल रहे। युवाओं ने भगवान परशुराम के जयकारों से वातावरण गुंजायमान कर दिया।रविवार को शोभायात्रा का प्रारंभ नये रोडवेज बस स्टैंड से हुआ। हाईवे से होते हुए शोभायात्रा ने नगर में प्रवेश किया। लोगों ने पुष्प वर्षा व जलपान से शोभायात्रा का स्वागत किया। शोभायात्रा मुख्य मार्गों से होते हुए बीसलपुर रोड स्थित शगुन पैलेस बारात घर में संपन्न हुई। जहां ब्राह्मण समाज द्वारा भगवान परशुराम की आरती व प्रतिमा पर पुष्पार्चन किया। इस दौरान अतिथियों को सम्मानित किया गया। यह भी पढ़ें- भगवान परशुराम के आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया इस दौरान पूर्व विधायक राजेश मिश्रा पप्पू भरतौल, नारद मुनि गौ...