बोकारो, अप्रैल 20 -- बोकारो। रविवार को सेक्टर 4 स्थित ब्रह्मर्षि परिवार की ओर से भगवान परशुराम जन्मोत्सव के पावन अवसर पर भव्य एवं श्रद्धापूर्ण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में समाज के विभिन्न वर्गों से बड़ी संख्या में लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस अवसर पर वक्ताओं ने भगवान परशुराम के आदर्श जीवन, त्याग, पराक्रम व धर्मनिष्ठा पर प्रकाश डालते हुए उनके बताए मार्ग पर चलने की प्रेरणा दी। उन्होंने कहा कि परशुराम जी का जीवन समाज में सत्य, न्याय व धर्म की स्थापना का प्रतीक है। साथ ही समाज में एकता, नैतिक मूल्यों एवं संस्कारों को सुदृढ़ करने का संदेश भी दिया गया। यह भी पढ़ें- परशुराम जयंती के अवसर पर शोभायात्रा निकाली कार्यक्रम के दौरान भक्ति व श्रद्धा का माहौल बना रहा। अंत में प्रसाद वितरण किया गया, जिसमें सभी श्रद्धालुओं ने भाग लिया।...