रुडकी, अप्रैल 19 -- रुड़की। राष्ट्रीय त्यागी भूमिहार ब्राह्मण समिति के तत्वाधान में रुड़की में भगवान श्री परशुराम का जन्मोत्सव बड़े श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर विचार गोष्ठी एवं शरबत वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में समाज के लोगों ने भाग लिया। कार्यक्रम के दौरान समिति के उत्तराखंड प्रभारी विकास त्यागी ने कहा कि भगवान विष्णु के छठवें अवतार भगवान श्री परशुराम की जयंती बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाई गई है। भगवान परशुराम ने सदैव अन्याय के खिलाफ आवाज उठाने और धर्म की रक्षा करने का संदेश दिया। उनके आदर्श आज भी समाज को सत्य, साहस और न्याय के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देते हैं। यह भी पढ़ें- परशुराम जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया वहीं समिति के महानगर अध्यक्ष मोहित त्यागी ने कहा कि भगवान परशुराम का जीवन समाज को ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.