औरैया, अप्रैल 18 -- अजीतमल, संवाददाता। भगवान परशुराम के जन्मोत्सव एवं अक्षय तृतीया के अवसर पर कस्बा क्षेत्र में रविवार को विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। नेशनल हाईवे-19 स्थित रामांश पब्लिक स्कूल में राष्ट्रीय परशुराम मोर्चा के तत्वावधान में आयोजन की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। कार्यक्रम संयोजक बिपिन कुमार तिवारी और सह संयोजक प्रबोध कुमार चतुर्वेदी ने बताया कि कार्यक्रम की शुरुआत सुबह 10 बजे भगवान परशुराम के पूजन-अर्चन से होगी। इसके बाद सुबह 11 बजे श्री परशुराम-लक्ष्मण संवाद का आयोजन किया जाएगा, जिसमें उनके जीवन और आदर्शों पर प्रकाश डाला जाएगा। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम के दौरान विप्र समाज के 75 वर्ष से अधिक आयु के वरिष्ठ नागरिकों को अंगवस्त्र व प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया जाएगा। यह भी पढ़ें- परशुराम जयंती पर बिधूना में आज विशा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.