बागेश्वर, अप्रैल 19 -- देवेंद्र पांडे, बागेश्वर। मंडलसेरा बाइपास स्थित राम मंदिर में रविवार को परशुराम समिति के तत्वावधान में परशुराम जन्मोत्सव एवं अक्षय तृतीया पर्व श्रद्धा व उल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम के तहत श्रद्धालुओं ने विधि-विधान से हवन-यज्ञ कर क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना की। इसके बाद प्रसाद वितरण किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने भागीदारी की। इस दौरान आयोजन स्थल पर भक्तिमय माहौल बना रहा। कार्यक्रम में कवि जोशी, विजय परिहार, अंकुर उपाध्याय, दर्शन जोशी, विनोद थापा, रूद्रा पांडे सहित संस्कार भारती के सदस्य मौजूद रहे। आयोजकों ने बताया कि ऐसे आयोजनों से धार्मिक और सांस्कृतिक परंपराओं को बढ़ावा मिलता है तथा समाज में आपसी सौहार्द मजबूत होता है। यह भी पढ़ें- Parshuram Jayanti 2026: भगवान शिव ने दी शस्त्र की विद्या, मां ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.