जमशेदपुर, अप्रैल 15 -- ब्राह्मण युवा शक्ति संघ की ओर से भगवान परशुराम जन्मोत्सव की पूर्व संध्या पर शोभायात्रा निकाली जाएगी। यह यात्रा 18 अप्रैल को वीर कुंवर सिंह चौक से प्रारंभ होकर बागबेड़ा स्थित ब्राह्मण भवन में संपन्न होगी। 15 अप्रैल को बागबेड़ा स्थित परशुराम भवन में परशुराम जी की विशाल प्रतिमा की स्थापना की जाएगी। संघ के पदाधिकारियों ने बताया कि शोभा यात्रा को भव्य, अनुशासित एवं प्रभावशाली बनाने के लिए तैयारी की जा रही है। समाज के हर वर्ग को जोड़कर इसे ऐतिहासिक स्वरूप देने का संकल्प लिया गया है। बैठक में कमल किशोर जी, रामनाथ दुबे, हरेंद्र मिश्रा, डी.के. मिश्रा, मुन्ना मिश्रा, शशि मिश्रा, उदय मिश्रा, राजेश पांडेय, अप्पू तिवारी, पवन ओझा, आनंदी ओझा, संजय ओझा, रंजीत झा, रक्कू पांडेय, अजय ओझा, सिद्धनाथ ओझा, माधव दुबे सहित सैकड़ों ब्राह्मण ...