परशुराम चौक पर पैदल यात्रियों को मिलेगी राहत, खुलेगा कट
रुद्रपुर, जून 22 -- रुद्रपुर, संवाददाता। नैनीताल हाईवे स्थित परशुराम चौक पर पैदल यात्रियों की सुरक्षा को लेकर नगर निगम ने पहल शुरू कर दी है।
प्रशासनिक निरीक्षण सोमवार को मेयर विकास शर्मा ने नगर निगम टीम, व्यापार मंडल और ब्राह्मण महासभा के पदाधिकारियों के साथ स्थल का निरीक्षण किया। वहीं पैदल यात्रियों के लिए सुरक्षित कट खोलने और दोनों ओर जेब्रा क्रॉसिंग बनाने के निर्देश दिए। यातायात व्यवस्था सुचारू करने के लिए चौक का कट बंद कर दिया गया था। इससे स्कूली बच्चों, महिलाओं, बुजुर्गों और व्यापारियों को हाईवे पार करने में परेशानी हो रही थी। हाल ही में यहां सड़क पार कर रही एक महिला की जेसीबी की चपेट में आने से मौत होने के बाद सुरक्षा व्यवस्था को लेकर मांग तेज हो गई थी।
यू-शेप का विकास मेयर ने बताया कि कट को यू-शेप में विकसित किया जाएगा। इससे इसका...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.