हरिद्वार, मार्च 24 -- परशुराम घाट पर मंगलवार को श्री अखंड परशुराम अखाड़े के तत्वावधान में मथुरा के प्रसिद्ध गौसेवक चंद्रशेखर सिंह 'फरसे वाले बाबा' को श्रद्धांजलि दी गई। साधु-संत और कार्यकर्ताओं ने मां गंगा में पुष्पांजलि अर्पित की। स्वामी सत्यवित्रानंद ने कहा कि देश में गौसेवा करने वाले लोगों पर हो रहे हमले चिंता का विषय है। यदि गौमाता को राष्ट्रमाता का दर्जा मिले तो इस तरह की घटनाओं पर अंकुश लगेगा। उन्होंने सरकार से गौमाता और गौसेवकों की सुरक्षा के लिए सख्त कानून बनाने की मांग की। श्री अखंड परशुराम अखाड़े के अध्यक्ष पंडित अधीर कौशिक ने कहा कि मथुरा में फरसे वाले बाबा की हत्या सुनियोजित साजिश के तहत की गई, जिसे किसी हाल में बर्दाश्त नहीं किया जा सकता। उन्होंने निष्पक्ष और उच्चस्तरीय जांच कराने की मांग की। देश में गौसेवा आयोग के गठन की जरू...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.