चंदौली, अप्रैल 7 -- इलिया, हिन्दुस्तान संवाद। कस्बा स्थित मां काली सेवा समिति की ओर से आयोजित नव दिवसीय श्रीराम कथा के पांचवें दिन सोमवार को कथा वाचक पंडित मारुति किंकर जी ने भगवान श्रीराम के पराक्रम, विनम्रता और आदर्श जीवन मूल्यों का भावपूर्ण वर्णन किया। कथा श्रवण के दौरान श्रद्धालु भक्ति रस में डूबे नजर आए।कथा के प्रारंभ में उन्होंने भगवान श्रीराम, लक्ष्मण, भरत और शत्रुघ्न के बाल्यकाल और उनके गुरु आश्रम में शिक्षा-दीक्षा ग्रहण करने के प्रसंग का विस्तार से वर्णन किया। उन्होंने बताया कि गुरु आश्रम में प्राप्त संस्कारों और शिक्षाओं ने ही श्रीराम के चरित्र को महान बनाया और उन्हें मर्यादा पुरुषोत्तम के रूप में स्थापित किया। इसके बाद उन्होंने मिथिला में आयोजित राजा जनक के स्वयंवर का प्रसंग सुनाया, जिसमें भगवान श्रीराम द्वारा शिव धनुष उठाकर भं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.