परशुराम की मूर्ति स्थापना की अनुमति 55 दिनों बाद भी नहीं मिली
हरदोई, जून 3 -- हरदोई। बघौली कोतवाली क्षेत्र के रामपुर गांव में भगवान परशुराम की प्रतिमा स्थापना का मामला अटका है। छह अप्रैल को अनुमति के लिए शुरू हुई प्रक्रिया 55 दिन बाद भी पूरी न हो सकी है। नतीजतन प्रतिमा आज भी आयोजक लखन मिश्रा के घर पर रखी है। प्राचीन बरिया देवी स्थल पर सालों से पूजा-अर्चना हो रही है। इसी स्थल पर परशुराम प्रतिमा स्थापित करने की तैयारी थी। 17 अप्रैल को धार्मिक अनुष्ठान शुरू हुआ प्रतिमा भी पहुंच गई पर प्रशासन ने अनुमति न होने का हवाला देकर स्थापना रुकवा दी। 19 अप्रैल को भंडारा हुआ, मगर प्रतिमा स्थापित नहीं हो सकी। मामले को लेकर विकास सिंह ने बताया कि किसान और सामाजिक संगठनों ने कई बार आंदोलन की चेतावनी दी। जिला प्रशासन ने प्रस्ताव शासन को भेजने की बात कही लेकिन दो महीने होने को पर अनुमति नहीं मिली है। ग्रामीणों का सीधा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.