कानपुर, दिसम्बर 14 -- रसूलाबाद। तहसील क्षेत्र के परसौरा स्थित टीले पर भगवान परशुराम के मंदिर का कायाकल्प करने की तैयारी शुरू की गई है। क्षेत्रीय विधायक के प्रस्ताव पर शासन ने पर्यटन विभाग को जमीन चिन्हांकन कर सर्वे के निर्देश दिए हैं। रविवार को पर्यटन विभाग के सहायक अभियंता की टीम ने गांव पहुंचकर सर्वे किया। कानपुर देहात जिले के रसूलाबाद क्षेत्र के परसौरा गांव स्थित विशाल टीले पर भगवान परशुराम का मंदिर बना हुआ है। जन्मस्थली के रुप में पहचान बना चुके इस स्थान को पर्यटन स्थल घोषित करने की मांग सालों से चली आ रही है। परशुराम सेवा समिति के पदाधिकारियों ने विधायक पूनम संखवार से मांग की। विधायक ने प्रदेश सरकार को प्रस्ताव भेजा। सरकार के निर्देश पर पर्यटन विभाग के सहायक अभियंता ऋषभ श्रीवास्तव ने रविवार को टीम के साथ परसौरा पहुंचकर सर्वे किया। मं...