दरभंगा, अप्रैल 2 -- बिरौल। थाना क्षेत्र के परशरमा गांव में बुधवार को एक 27 वर्षीय विवाहिता का शव संदेहास्पद स्थिति में मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतका की पहचान गांव के ही सोनू मुखिया की पत्नी हिना देवी के रूप में की गई है। जानकारी के अनुसार बुधवार को सुबह करीब 11 बजे जब हिना देवी काफी देर तक अपने कमरे से बाहर नहीं निकली, तो उसकी सास उसे खाना बनाने के लिए आवाज देने पहुंची। अंदर से कोई प्रतिक्रिया नहीं मिलने पर जब सास कमरे में दाखिल हुई, तो देखा कि हिना का शव पंखे से फंदे के सहारे लटका हुआ है। सास के शोर मचाने पर ससुर पलटू सहनी, पति सोनू कुमार और अन्य ग्रामीण मौके पर जमा हो गए, लेकिन तब तक हिना की मौत हो चुकी थी। इस घटना की जानकारी मिलने पर मृतिका के मायके वालों ने परशरमा गांव पहुंचकर बेटी की लाश को दाह संस्कार करने से रोक दिया। इसी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.