पटना, अक्टूबर 4 -- राष्ट्रीय लोक मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेन्द्र कुशवाहा की अनुशंसा पर पार्टी के अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष एसएम जाफरी ने आरा निवासी डॉ. परवेज हुसैन को बिहार प्रदेश अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ का कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष मनोनीत किया है। रालोमो सुप्रीमो उपेन्द्र कुशवाहा ने कहा कि डॉ. परवेज हुसैन की नियुक्ति से अल्पसंख्यक समाज का पार्टी के प्रति विश्वास और गहरा होगा। हमें उम्मीद है कि वे संगठन को नई ऊंचाइयों तक ले जाएंगे। वहीं डॉ. परवेज हुसैन ने नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.