परवेज इलेवन ने रोहित इलेवन को चार विकेट से हराया
अमरोहा, मई 5 -- शहर के मिनी स्टेडियम में खेले गए मैच में परवेज इलेवन ने रोहित इलेवन को चार विकेट से शिकस्त दी। 182 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए परवेज इलेवन ने 20.5 ओवरों में छह विकेट खोकर लक्ष्य जीत दर्ज कर ली। सोमवार को खेले गए मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी रोहित इलेवन की शुरुआत अच्छी नहीं रही। ओपनर रिजवान पाशा तीन रन बनाकर पैवेलियन लौट गए। इसके बाद राहुल गुप्ता ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए अपनी टीम को मुश्किल से उभारा। उन्होंने सिर्फ 10 गेंदों में 25 रन बनाए, जिसमें चार चौके व एक छक्का शामिल रहा। मिडिल आर्डर में मोहम्मद आरिफ ने 17 और कप्तान रोहित चंदेल ने 29 रन जोड़कर पारी को आगे बढ़ाया, हालांकि रोहित चोटिल होकर रिटायर्ड हर्ट हो गए। आखिरी ओवरों में मुकर्रम पाशा ने तेज बल्लेबाजी करते हुए 16 गेंदों में 29 रन जोड़ते हुए ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.